देशद्रोह मामले में दर्ज नहीं हो सके गवाहों के बयान
बजरंग दल नेता उज्ज्वल गुप्ता ने आजम खां के खिलाफ 2011 में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया था। सूबे में सपा की सरकार बनने के बाद मई 2012 में पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी। उज्ज्वल गुप्ता के प्रोटेस्ट पर कोर्ट ने एफआर खारिज कर पुनर्विवेचना का आदेश दिया था। वादी ने कोर्ट में धारा 190 (2) के तहत अर्जी देकर आजम को तलब करने की मांग की थी। सीजेएम ने वादी उज्ज्वल गुप्ता के बयान पांच नवंबर को दर्ज कर लिए थे। गवाहों के बयान दर्ज करने को 30 नवंबर की तारीख तय की थी। सोमवार को कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज नहीं हो सके। कोर्ट ने अगली तारीख 14 दिसंबर मुकर्रर की है।
रंजिशन युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर में भुजा नाम के युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।
ततारपुर निवासी भुजा (30) पुत्र मंगली की गांव के ही महेश से रंजिश चल रही है। सोमवार शाम भुजा गांव में घूम रहा था। तभी महेश ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से भुजा गंभीर घायल हो गया। उसे कादरचौक सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।