फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे हत्यारोपी को पुलिस ने जेल भेजा

Fri, 03 Jul 2015 08:40 PM IST
Jrifnagr
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव काकसी में बाइक के छूने जाने पर हुए विवाद में एक की हत्या कर दी गई थी। मृतक के भतीजे ने गांव के ही छह लोगों के नाम मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें थाना पुलिस ने अब चौथे हत्यारोपी को भी जेल भेज दिया। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कांकसी के रहने वाले ओमवीर एवं उसका भतीजा अर्जुन सिंह 17 मई को सहसवान से बाजार कर बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। गांव में कुछ लोग गलियारे में पहले से ही खड़े मिले। इन लोगों से बाइक का पहिया भर छू जाने पर लोग झगड़े पर उतर आए। इसी बीच एक युवक ने ओमवीर के पेट में भाला मार मौत के घाट उतार दिया था। बाद में मृतक के भतीजे अर्जुन सिंह ने गांव के छह लोगों के खिलाफ जरीफनगर थाने में मुकद्मा पंजीकृत कराया था। थाना पुलिस इस मुकद्मे में तीन लोगों को पहले जेल भेज चुकी है। जबकि  पुलिस ने चौथे हत्यारोपी में हरवीर पुत्र सुरेंद्र को पकड़ कर जेल भेज दिया है। इस प्रकार अब तक चार लोग इस मुकद्मे में जेल जा चुके हैं।   
विज्ञापन


बहनोई की बहन को भगा ले जाने वाला फरार
थाना क्षेत्र के गांव में बहनोई की किशोरी बहन को डेढ़ माह पहले बहला-फुसला कर ले गया। जिसके चलते किशोरी के परिवार के लोगों ने युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। किशोरी को थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से ही बरामद कर लिया है जबकि युवक मौके से फरार हो गया। जरीफनगर थाना इंचार्ज गंगा सिंह यादव ने बताया मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव अठगौना का रहने वाला आरोपी सूरजपाल थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने बहनोई की बहन को12 मई को बहला फुसला कर ले गया था। जिसके चलते किशोरी के परिवार के लोगों ने सूरजपाल के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर किशोरी को बैरपुर महराजी के चौराहे से बरामद कर लिया है जबकि आरोपी मौका पाकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें