फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल के धोखे में केमिकल पी गए पूर्व विधायक प्रेमपाल

Fri, 27 Mar 2015 11:49 PM IST
बदायूं/दातागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सपा के पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव की धोखे में केमिकल पी लेने से हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उनको लेकर बरेली के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उनको गुडगांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के भाई वेदपाल यादव की गांव कलौरा में दूध की डेयरी है। यहां यज्ञ चल रहा है। गुरुवार को हुए हवन में प्रेमपाल सिंह भी शामिल हुए। देर शाम हवन होने के बाद पूर्व विधायक ने गंगाजल मांगा। यहीं रहने वाला बाबा हनुमानदास ने उनको एक गिलास में गंगाजल के धोखे में कोई केमिकल दे दिया। पूर्व विधायक ने इसे पी लिया। इसके बाद उनको उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ गई। रात में ही परिवार वाले उन्हें बरेली ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सपा के विधानसभा प्रभारी और प्रेमपाल के करीबी इंद्रपाल यादव ने बताया कि अब उनकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें