फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्मानपुर में किसान ने जहर खाकर जान दी

Fri, 17 Apr 2015 12:28 AM IST
दहगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर थाने के गांव उस्मानपुर में फसल बर्बाद होने से दुखी किसान ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर एसडीएम सहसवान रामअरज यादव ने गांव पहुंच कर किसान के परिवार वालों से बात की। उनको हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उस्मानपुर निवासी ऊदल (50) पुत्र विश्नू के पास छह बीघा जमीन है। उन्होंने दो बीघा जमीन पेशगी पर ली थी। इसमें गेहूं की फसल थी। बेमौसम बारिश ने फसल को बर्बाद कर दिया। गुरुवार को ऊदल ने गेहूं निकलवाए तो आठ बीघा में सिर्फ डेढ़ क्विंटल गेहूं निकले। उन पर एसबीआई सहसवान का 20 हजार रुपये कर्ज भी है। कुछ देनदारियां गांव के ही साहूकारों की भी हैं। फसल बर्बाद होने के बाद वह काफी दुखी थे। शाम को वह घर से निकल गए। देर रात साढ़े सात बजे गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिले। परिवार वाले उनको लेकर डॉक्टर के यहां पहुंचे। डॉक्टर ने ऊदल को मृत घोषित कर दिया। ऊदल के दो बेटी और तीन बेटे हैं। सभी की शादियां हो चुकी हैं। इधर एसओ गंगासिंह यादव ने बताया कि ऊदल अपने परिवार से अलग रहते थे। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना भी नहीं दी। उस्मानपुर में तैनात पिकेट ने इस बारे में उनको बताया तो वह वहां पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें