फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, विरोध में लगाया जाम

Fri, 12 May 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
-पुलिस ने पिटाई से घायल चालक को भीड़ से मुक्त कराया
विज्ञापन

रोडवेज बस ने शुक्रवार को साइकिल सवार वृद्ध को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। जिससे बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आई हैं। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में हाईवे पर जाम लगा दिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जाम खुलवाने में सफल हुई लेकिन तब तक कई वाहन फंसे रहे।      
हादसा दिल्ली हाईवे पर हजरतगंज-कुडानरसिंहपुर के बीच शुक्रवार सुबह हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी 70 वर्षीय वीरसहाय मुखिया साइकिल से खेत के लिए निकला। मठिया के पास पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया। जिससे वह बुरी तरह कुचल गया और बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। वीरसहाय की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार चार-पांच यात्री भी लहूलुहान हो गए। यह देख खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। उन्होंने बस के चालक बुलंदशहर जिले में सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी कुशलपाल को दबोच कर पीटना शुरू कर दिया। मृतक के घरवालों के साथ ग्रामीण महिला-पुरुष जाम लगाकर हाईवे पर बैठ गए।      
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के करीब आधा घंटा बाद पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल पहुंचे। उन्होंने सीओ को भी बुला लिया। यूपी-100 की तीन वैन भी पहुंच गईं। सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने बस चालक को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। गुस्साए लोगों को समझाकर वीरसहाय का शव कब्जे में लेने में भी पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। जाम के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। जाम में काफी वाहन फंस गए। जाम खुलने के बाद पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ही वाहनों को पास भी कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया- बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसका मेडिकल भी कराया गया है। उधर, भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के भतीजे राकेश लोधे से बात कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी की। घरवालों को सांत्वना देने के बाद भाजपा नेता ने सीओ से सख्त कदम उठाने को कहा। बाद में पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें