फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के युवक की हादसे में मौत

Sat, 08 Aug 2015 11:55 PM IST
उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के थाना कंपिल निवासी मुजीब खान उर्फ गोरे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। उसके परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार शाम वह बाइक से उसहैत के लिए निकला था। खेड़ा जलालपुर के पास उसकी लाश मिली।
विज्ञापन

कंपिल थाने के गांव गंगपुर सहायपुर निवासी मुजीब खान उर्फ गोरे (30) पुत्र शहजादे गांव के ही प्रमोद (35) पुत्र नाहर सिंह के साथ शुक्रवार शाम बाइक से उसहैत स्थित कालसेन बाबा के मंदिर आने को निकले थे। रास्ते में उनकी बाइक फिसल कर खाई में गिर गई। हादसे में मुजीब की मौत हो गई और प्रमोद घायल हो गया। इधर, मुजीब के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुजीब को गांव का ही ईट भट्ठा लेबर ठेकेदार अपने साथ ले गया था। उसने कई महीने की मजदूरी हड़प ली। मुजीब मजदूरी देने के लिए दबाव बना रहा था। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी और मौसा को पीटा
उझानी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने किशोरी और उसके मौसा को मारपीट कर घायल कर दिया। यह दुस्साहसिक घटना रेलवे क्रासिंग पर दोपहर एक बजे हुई। पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

उझानी के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी की रिश्तेदारी सोरों में है। शनिवार दोपहर वह अपने मौसा के साथ बाइक से जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के पास खड़े तीन-चार युवक फब्तियां कसने लगे। किशोरी और उसके मौसा ने विरोध किया। इससे बौखलाए दबंगों ने दोनों को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। हंगामा होता देख आसपास के लोग आए तो दबंग भाग गए। किशोरी के मौसा ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें