फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार  युवक की गई जान, दो घायल

Thu, 22 Sep 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाईवे पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम 
 बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। उसमें सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो सवारियां घायल हो गईं। इनमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर दिया गया। हादसे की जानकारी मिली तो मृतक के गांव के लोगों ने घटनास्थल पहुंच कर ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शव नहीं उठने दिया। 
छतुइया फाटक के पास हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। उझानी से सवारियां बैठाकर कछला के लिए निकले टेंपो को सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। उसमें सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरमई पूर्वी निवासी धर्मपाल के 18 वर्षीय पुत्र सत्यवीर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगते ही सत्यवीर टेंपो से गिरकर ट्रक की चपेट में आ गया था। टक्कर से टेंपो सड़क किनारे पलट गया। टेंपो सवार टिमरुआ निवासी 40 वर्षीय चिरौंजी लाल और कछला निवासी युवक घायल हो गया। चिरौंजी का हाथ और पैर टूट गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसे की भनक लगते ही मृतक के घरवाले और देवरमई के कई ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने फरार ट्रक समेत उसके चालक को पकड़े जाने की मांग करते हुए हंगामा किया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस को शव भी उठाने नहीं दिया। भीड़ ने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने भी भीड़ को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन मृतक के घरवाले मौके पर ही अफसरों को बुलाने की जिद पर अड़ गए। देर शाम तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन सवार लोगों को भी परेशानी का समाना करना पड़ा। पुलिस ने वायां मुजरिया होकर आवागमन शुरू करा दिया। 
विज्ञापन

-----
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोग घायल
कछला। कछला गंगाघाट से अंतिम संस्कार करके लौटे रहे गमगीन लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली तिराहे के पास साइकिल सवार युवक को बचाने की कोशिश में पलट गई। ट्रॉली पलटने से जरीफनगर क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी फतेह सिंह संभल जिले के गुन्नौर निवासी ख्यालीराम (40), उघैती निवासी चंद्रपाल (60), वर्षीय पुरुषोत्तम और सौदान का 25 वर्षीय पुत्र हरीसिंह घायल हो गए। घायलों को उनके रिश्तेदारों ने कसबे में प्राथमिक उपचार कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें