फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को रौंद कर टेंपो  खाई में पलटा, नौ लोग घायल

Thu, 01 Dec 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
बाइक सवार को रौंद कर टेंपो  खाई में पलटा, नौ लोग घायल t
विज्ञापन
कादरचौक-उझानी रोड पर तेज रफ्तार टेंपो बाइक सवार शिक्षक को रौंद कर खाई में पलट गया। हादसे में शिक्षक समेत टेंपो सवार नौ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह लोगों को बाहर निकाला। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा गुरुवार दोपहर खिरिया मोड़ के पास हुआ। 
विज्ञापन

कादरचौक क्षेत्र के गांव रेवा से सवारियां लेकर एक टेंपो गुरुवार दोपहर उझानी के लिए चला था। खिरिया मोड़ के पास चालक ने टेंपो की रफ्तार कम नहीं की। टेंपो ने बाइक सवार कादरचौक के गांव बोदरिया निवासी शिक्षक गंगादयाल (40) को चपेट में ले लिया। बाइक सवार को रौंदते हुए टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया। उसमें सवार कादरचौक के गांव बरौरा निवासी सियाराम (55), उसका बेटा अनूप सिंह (26), रामनिवास (42) और लखूपुरा का इंद्रपाल (60) समेत नौ सवारियां घायल हो गईं। 
घायलों की चीख-पुकार सुन पहुंचे खिरिया गांव के लोगों ने राहगीरों के साथ घायलों को टेंपो के नीचे से निकाला। घायलों में टेंपो चालक भी शामिल है। लेकिन, वह मौका पाकर भाग गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को पीएचसी पहुंचवाया। यहां से डॉ. आरके गंगवार ने घायलों में गंगादयाल, सियाराम और इंद्रपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


रोडवेज की चपेट में आने से दो बालिकाएं घायल
उझानी। बुधवार रात दिल्ली रोड से सटे बालाजीपुरम में चल रहे शादी समारोह में दावत खाकर लौट रहीं मोहल्ले के ही प्रेमपाल की 10 वर्षीय बेटी  सूर्यांशी और उसकी चार साल की बहन चंद्रांशी को रोडवेज बस ने चपेट में ले लिया। दोनों बहनें घायल हो गईं। यह देख मौके पर जुटे लोगों ने बस को घेर लिया। चालक मौका पाकर भाग गया। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें