फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर वीरांगना बन गई किशोरी, किशोर को कूटा

Sat, 22 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
घरवालों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंपा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

एक किशोरी ने अकेले ही एक रोमियो को ऐसा सबक सिखाया कि वह शायद फिर कभी किसी किशोरी से छेड़छाड़ का साहस कर सके। किशोरी ने किशोर की डंडे से जमकर कुटाई की। इसके साथ ही अपने परिवार वालों को भी बुला लिया। किशोर को पुलिस के हवाले किए जाने तक किशोरी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। किशोरी की मां की ओर से दी गई तहरीर पर उझानी कोतवाली पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छेड़छाड़ का मामला शुक्रवार सुबह का है। सरौरा मोहल्ले का युवक बाइक से पड़ोसी गांव बसोमा पहुंचा। आरोप है कि उसने गांव की एक दलित किशोरी को दबोचने की कोशिश की। नाकाम होने पर उसने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कीं। वह नहीं माना तो किशोरी उस पर डंडा लेकर टूट पड़ी और उसने मौके पर ही युवक की पिटाई कर दी। पिटाई से युवक का सिर फूट गया। किशोरी के शोर मचाने पर जुटे उसके घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को दबोच लिया और उसे कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। पिटाई से घायल युवक के घरवाले भी भनक लगते ही कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने किशोरी के घरवालों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि युवक घरेलू काम से बसोमा गया था। इस बीच पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायल राहुल का मेडिकल भी कराया। इसे लेकर कोतवाली परिसर में दोपहर बाद तक दोनों पक्ष के लोगों का जमघट भी लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें