फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

Sun, 12 Mar 2017 10:56 PM IST
बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिसौली रोड पर गांव अहमदगंज के पास अज्ञात वाहन ने शिक्षक को रौंद दिया। नतीजतन उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा शनिवार रात हुआ। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बिल्सी थाने के गांव अहमदगंज निवासी शिक्षक सोपनपाल (45) पुत्र किशोरी लाल संभल जिले के हयातनगर प्राथमिक स्कूल में तैनात थे। शनिवार रात करीब सात बजे वह अपने गांव को जाने के लिए बिल्सी-बिसौली रोड स्थित यात्री शेड पर किसी वाहन से उतरे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको रौंद दिया। हादसे में सोपनपाल की मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक मय वाहन के मौके से भाग निकला। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद शिक्षक के परिवार को खबर दी गई। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें