फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत

Thu, 15 Jan 2015 11:30 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग हादसों में शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर घायल हो गया। बिसौली में बदायूं रोड पर बाइक आपस में भिड़ने से दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। इधर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आमगांव के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक शिक्षक की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिसौली। बदायूं रोड पर कालूपुर गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में वजीरगंज निवास असरार (34) पुत्र मुलाजम की मौके पर मौत हो गई। इनकी ही बाइक पर अजीम पुत्र इब्राहीम गंभीर घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार अंगथरा निवासी नत्थू (45) और राशिद भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल देवराज राठी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नत्थू की मौत हो गई। अजीम और राशिद की हालत गंभीर बनी हुई है।
सिलहरी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी रोहताश (32) पुत्र बाबू गुलड़िया के ही राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। वह बदायूं से गांव के ही उमेश (30) पुत्र रूपराम के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। देर शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आमगांव के पास इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रोहताश की मौके पर मौत हो गई और उमेश गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ सिविल लाइंस अजय कुमार यादव ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें