फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 22 Feb 2016 11:40 PM IST
बिसौली (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 तंत्र-मंत्र के बहाने सिर दर्द ठीक करने के नाम पर मुल्ला मोहम्मद उमर नाम के तांत्रिक ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। वह उसे अपने घर में ले गया और कमरा बंद कर बदनीयत से दबोच लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
मूल रूप से बिसौली थाने के गांव लक्ष्मीपुर का रहने वाला मुल्ला मोहम्मद उमर बिसौली के एक मोहल्ले में रहता है। वह यहां तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों का इलाज करता है। मोहल्ले की ही 15 वर्षीय एक किशोरी के कई दिन से सिर में दर्द हो रहा था। लोगों के कहने पर वह तंत्र कराने मुल्ला मोहम्मद उमर के पास पहुंच गई। मोहम्मद उमर ने पहले तो किशोरी को बातों में लगाया। बाद में छत पर बने कमरे में ले गया। वहां दरवाजा बंद करके उससे दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के चीखने पर कुछ लोग आ गए। इसके बाद मोहम्मद उमर वहां से भाग गया। किशोरी ने पूरा वाक्यो परिवार वालों को बताया। सोमवार देर रात पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन-
किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।-कश्मीर सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक बिसौली कोतवाली
विज्ञापन

मूब-बधिर किशोरी को बदनीयत से पकड़ा
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार लोगों ने मूक-बधिर किशोरी को बदनीयत से पकड़ लिया। उसको ईख के खेत में खींच कर ले जाने लगे। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार दोपहर गांव के ही बाहर बने मंदिर जा रही थी। रास्ते में उसे गांव के ही चार युवकों ने बदनीयत से पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर चारो भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें