फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू बेचकर लौट रहे किसान से 40 हजार लूटे

Mon, 22 Feb 2016 11:42 PM IST
बिनावर बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार किसान से 40 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने  पर उसे और उसके एक साथी को मारपीट कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के  लिए तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना  क्षेत्र के गांव ददमई निवासी अमरउद्दीन रविवार को आलू बेचने बिनावर आए थे।  बिनावर के वैष्णो धर्मकांटा पर उन्होंने आलू की तौल कराई। इसके बाद यहां से  40 हजार रुपये लिए। शाम को वह गांव के ही जीशान के साथ बाइक से घर लौट रहे  थे। रास्ते में ददमई-मोहम्मदपुर बिहार गांव के बीच चार बदमाशों ने इनको  घेर लिया। तमंचे के बल पर अमरउद्दीन से 40 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने  पर दोनों को मारपीट कर घायल भी कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें