फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा प्रकाशन के स्वामी से हाईवे पर लूटपाट

Tue, 03 Feb 2015 08:47 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो सवार पांच बदमाशों ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर प्रतिभा प्रकाशन के स्वामी से 40 हजार रुपये और जेवर आदि लूट लिए। बेखौफ बदमाशों ने सुबह छह बजे नवादा लिंक रोड के पास हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद एसएसपी सौमित्र सिंह ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई और पुलिस को इसका जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के जोगीपुरा निवासी अशोक रस्तोगी प्रतिभा प्रकाशन के स्वामी हैं। मंगलवार को वह अपनी पत्नी रश्मि और बेटी कृति के साथ अपनी कार से बरेली जा रहे थे। वजीरगंज में सैदपुर से उनकी कार का पीछा एक सफेद बोलेरो करने लगी। उस समय अशोक गुप्ता ने इस पर गौर नहीं किया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिसौली पार करने के बाद नवादा लिंक रोड पर पहुंचे थे। तभी बोलेरो ने ओवरटेक करके इनको रोक लिया। उसमें से उतरे दो बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर अशोक रस्तोगी और चालक इंद्रपाल को खींच लिया। दो बदमाश कार को अपने कब्जे में लेकर नवादा लिंक रोड की ओर ले गए। वहां बदमाशों ने अशोक रस्तोगी और इनकी पत्नी से 40 हजार रुपये की नगदी समेत सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। इनके मोबाइल बदमाशों ने छीन कर खेतों में फेंक दिए। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। अशोक गुप्ता परिवार के साथ रोडवेज बस में सवार होकर फैजगंज बेहटा पहुंचा। वहां उनको बताया गया कि घटनास्थल बिसौली कोतवाली में है तो वह बिसौली आए। कोतवाल सिद्धार्थ मिश्रा सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे। काफी तलाश के बाद भी बदमाशों का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें