फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महकमे पर भारी पड़ रहा उझानी का दबंग दरोगा

Thu, 15 Sep 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सफेदपोश की सरपरस्ती के चलते नहीं को रही कार्रवाई
 उझानी थाने में तैनात दरोगा अशोक यादव महकमे पर भारी पड़ रहा है। एक सफेदपोश के दबाव के चलते अधिकारी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। खुद एसपी सिटी अनिल यादव दरोगा के खिलाफ जांच रिपोर्ट पेश नहीं कर पा रहे। इधर, दरोगा के खिलाफ कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
आरोप है कि उझानी थाने के दबंग दरोगा अशोक यादव ने शनिवार रात क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत के प्रदीप उर्फ नन्हे को गाड़ी और खंभे से बांध कर पीटा था। इस दिन नन्हे की माता का दसवां था। उसे रात भर बेवजह हवालात में भी रखा गया। सोमवार को गांव के तमाम लोगों ने एसएसपी आवास का घेराव किया था। एसएसपी सुनील सक्सेना ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया, तब लोग शांत हुए। मामले में जांच एसपी सिटी अनिल यादव को सौंप दी गई। चार दिन बाद भी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है। पिछले महीने दरोगा अशोक यादव ने कांवड़ियों को पीटा था। इस मामले में जांच भी एसपी सिटी कर रहे हैं। यह जांच भी लटकी हुई है। 
विज्ञापन

दरोगा को एक सफेदपोश का संरक्षण हासिल है। वह सफेदपोश अधिकारियों पर दबाव बना रहा है। विधान परिषद और ब्लाक प्रमुखी के चुनाव में भी दरोगा चर्चित रहा था। अब गांव के लोग दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

----
मामले में जांच चल रही है। दरोगा के खिलाफ जांच कहां तक पहुंचे इस बारे में एसपी सिटी से बात करूंगा। दरोगा के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक दबाव की कोई बात नहीं है।-सुनील सक्सेना, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें