फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजमुखी का हत्यारोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बिल्सी।
विज्ञापन
हत्‍यारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक महीने पहले की गई थी नाजायज संबंधों में हत्या      
विज्ञापन

ढाई साल पहले सूरजमुखी के पति को मार दिया गया था      
 पुलिस ने पांच हजार रुपये के आरोपी सूरजमुखी के हत्यारोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने एक महीने पहले सूरजमुखी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव क्षेत्र के गांव वैन में ईंट भट्टा के पास फेंक दिया था। सूरजमुखी से अवैध संबंधों के चलते वह करीब ढाई साल पहले सूरजमुखी के पति तेजपाल को भी मौत के घाट उतार चुका है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महकमे ने पांच हजार रुपये का इनाम रखा था।      
बिल्सी थाने के गांव दीननगर शेखपुर निवसी सूरजमुखी की 22 मई 2017 को गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, सूरजमुखी के संबंध कादरचौक थाने के गांव मामूरगंज निवासी बदन सिंह पुत्र खेमकरन से थे। सूरजमुखी का पति तेजपाल और बदन सिंह साथ में काम करते थे। ऐसे में सूरजमुखी के पति तेजपाल को रास्ते से हटाने के लिए बदन सिंह ने करीब ढाई साल पहले उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सूरजमुखी और बदन सिंह ज्यादा करीब रहने लगे। बदन सिंह की पत्नी इसका विरोध करती थी। इसके चलते 22 मई 2017 को बदन सिंह ने सूरजमुखी को भी रास्ते से हटा दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बदन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पंजाब, हरियाणा समेत कई स्थानों पर दबिश दी। इसके बावजूद वह हाथ नहीं आया। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। बुधवार को इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को सूचना मिली कि बदन सिंह बिजली घर रोड पर खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार इनामी बदमाश ने सूरजमुखी और उसके पति तेजपाल की हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसे जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें