फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में छात्र की मौत

Thu, 03 Mar 2016 11:05 PM IST
उघैती।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव करियामाई में पप्पू यादव के 12 वर्षीय पुत्र प्रियांशु की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के सामने स्थित अपनी बैठक में मिला। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता पप्पू ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। इसका जीडी में तस्करा कर लिया गया है।  
विज्ञापन

प्रियांशु गुरुवार दोपहर अपने पिता के साथ दो किलोमीटर दूर खेत पर काम करने गया था। वहां से उसके पिता ने प्रियांशु को चाय लेने के लिए घर पर भेज दिया, लेकिन वह चाय लेकर नहीं पहुंचा। शाम करीब चार बजे प्रियांशु के चाचा विनोद किसी काम से घर के सामने स्थित बैठक में गए, तो वहां पर उन्हें प्रियांशु को अचेत पड़ा देखा। विनोद उसे बीमार समझकर इलाज के लिए इस्लामनगर में एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा विनोद के मुताबिक प्रियांशु को कपड़े से ढका गया था।
मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


बच्चे की मौत संदिग्ध हालात में नजर आ रही है। घरवालों की तहरीर को जीडी पर दर्ज करके शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। घरवालों ने किसी पर शक भी जाहिर नहीं किया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-नरेश कश्यप, एसओ, उघैती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें