फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण में दो युवक नामजद

Wed, 10 Dec 2014 09:03 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एक इलाके से मार्निंग वॉक पर निकली छात्रा के अपहरण में दो युवकों को नामजद कराया गया है। मामला आठ दिसबंर का है। नगर के एक व्यक्ति की 19 वर्षीय पुत्री मार्निंग वॉक पर निकली तो अयोध्यागंज मोहल्ले के दो युवकों ने अगवा कर लिया। वह कानपुर में बीबीए की छात्रा है।
विज्ञापन

 छात्रा को घरवालों ने बहुत तलाश किया। घरवाले आरोपी युवक के नजदीकी व्यक्तियों से भी मिले लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अगवा छात्रा के पिता ने बुधवार को कोतवाली पुलिस की शरण ली। पुलिस ने भी आरोपियों के घरवालों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने आरोपी हैप्पी और अभिषेक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो मामला संदिग्ध है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें