इस्लामनगर ब्लाक के गांव नगला बारा के इच्छाराम की बेटी सुहानी कस्तूरबा स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। शनिवार की सुबह स्कूल में हुईं खेलकूद प्रतियोगिताओं में सुहानी ने प्रतिभाग किया था। वह खो खो खेली थी। शाम को उसको डिहाइड्रेशन की शिकायत हुई तो उसे डॉक्टरों को दिखाया गया। राहत मिलने पर उसे स्कूल भेज दिया गया। छात्रा के बीमार होने की सूचना उसके घरवालों को भी दे दी गई। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब उसकी तबियत दोबारा खराब हो गई और उल्टी होने लगी। बिसौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसने करीब साढ़े 10 बजे दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत सांस की नली में कुछ फंस जाने की वजह से होना बताया जा रहा है।
छात्रा की मौत होने के मामले की जांच कराने का आदेश कर दिया है। इसमें वार्डेन या अन्य स्टॉफकर्मी दोषी पाया जाता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के पिता को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
-आनंद प्रकाश शर्मा, बीएसए