फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में ककरा खुर्द में हुई फायरिंग

Sun, 13 Dec 2015 09:19 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरा खुर्द में रविवार की सुबह लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हुई। दोनों पक्षों के बीच चले लाठी-डंडों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ले में रहने वाले अनीस ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के तौसीफ ने तीन महीना पहले 30 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर वह टालमटोल करता था। शुक्रवार को तौसीफ ने अपने साथियों के साथ जेल रोड पर उसे घेरकर पिटाई की थी। रविवार की सुबह इसकी शिकायत करने पर तौसीफ ने अपने तीन साथियों के साथ हमला कर दिया। जिसमें वह और उसका भाई शादाब घायल हो गया। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। उधर, तौसीफ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले वह मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहा था, तभी अनीस के भाई शादाब और रईस ने शराब के नशे में उसको गालियां दी थी। जिसका विरोध करने पर झगड़ा हो गया था। सुबह अनीस, शादाब और रईस ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है हमलावरों ने फायरिंग की। दोनों तरफ से मिली तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें