फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन रोकने पहुंची पुलिस पार्टी पर हमला

Mon, 01 Jun 2015 08:02 PM IST
Usawan
विज्ञापन
विज्ञापन
खनन रोकने पहुंची पुलिस पार्टी पर खनन करने वालों ने कातिलाना हमला कर दिया। एक व्यक्ति ने दरोगा और तीन सिपाहियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। इसमें यह बाल-बाल बचे। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक जेसीबी मशीन और दो बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं। खनन करने वाले तीन लोग भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

घटना रविवार रात थाना क्षेत्र के गांव गौंतरा में हुई। पुलिस को सूचना मिली की गौंतरा में अवैध खनन हो रहा है। एसओ राजेश तिवारी ने एसआई लोकेंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल विक्रम, सिंकदर और प्रमोद को मौके पर भेजा। आरोप है कि पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तो एक ट्रैक्टर चालक ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। एक दरोगा, तीन सिपाही बाल-बाल बचे। पुलिस ने घेराबंदी कर गोपाल और अनिल को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथी गोधन, सुरजीत और प्रमोद भागने में सफल हो गए। मौके से दो बाइक और एक जेसीबी भी पुलिस ने कब्जे में की है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। भागे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में अवैध खनन रात में सुबह तक किया जा रहा है। इन लोगों को सत्ता पक्ष का संरक्षण भी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद सत्ता से जुड़े लोगों ने खनन करने वालों को बचाने की पैरवी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें