फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Thu, 02 Apr 2015 12:23 AM IST
अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पखवाड़ा पूर्व इस्लामगंज में मेडिकल स्टोर, रेडीमेड और मोबाइल की संयुक्त दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को चोरी गए माल समेत गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो भागने में सफल रहे।  
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव इस्लामगंज स्थित वीरेंद्र पुत्र लालाराम की एक दुकान हैं। इस दुकान में मेडिकल के साथ ही रेडीमेड और मोबाइल रिपेरिंग का भी काम होता है। 17 मार्च की रात को चोरों ने नकब लगाकर हजारों का माल पार कर दिया था। एसओ जीतसिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सद्दाम निवासी ककराला बताया। उसके दो साथी सकरूआ निवासी गौरामई थाना कादरचौक और उवैश निवासी वरीसमसपुर भाग गए हैं। पुलिस का दावा है चोरी गया कुछ माल बरामद किया गया है।  आरोपी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें