फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर फैली मक्का पर बाइक  फिसलने से तीन युवक घायल

Sun, 03 Jul 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
तीन युवक घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संजरपुर रोड पर हादसा, बिल्सी क्षेत्र के हैं तीनों युवक
विज्ञापन

 सुखाने के लिए सड़क पर फैली मक्का की चपेट में तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवक आ गए। मक्का के दानों पर बाइक फिसलकर सड़क किनारे खाई में चली गई। बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।
हादसा शनिवार अपराह्न में बिल्सी रोड पर गांव पाल का नगला के पास हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कौली निवासी राशिद (35) अपनी ससुराल भदरौल जाने के लिए दोस्त गांव के ही पप्पू पहलवान के 20 वर्षीय पुत्र सत्यवीर और मकसूद के बेटे टिंका (25) के साथ बाइक से चला। पाल का नगला के पास कुछ लोग सड़क पर मक्का डाकर सुखा रहे। उसी दौरान सामने से बाइक सवार युवक आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक मक्का पर फिसलती हुई सड़क किनारे गहरी खाई में जाकर गिर गई। बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों में राशिद की हालत गंभीर है। बावजूद इसके ग्रामीणों ने उन्हें उठाने की कोशिश भी नहीं की। पुलिस ने उन्हें अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
राहगीरों ने घायलों को बता दिया था हमलावर
उझानी। जिस वक्त संजरपुर रोड पर बाइक सवार युवक घायल हुए, उससे ठीक पहले ही टेंपो मालिक अजय को बाइक सवार युवकों ने गोली मारी थी। टेंपो की सवारियों समेत राहगीरों ने जब पुलिस से बदमाशों के संजरपुर की ओर भागने की सूचना दी तो पुलिस भी उसी ओर दौड़ पड़ी। पुलिस बाइक सवार घायलों को अपनी जीप से उठा लाई लेकिन जैसे ही घायलों को चश्मदीद सवारियों ने देखा तो उन्होंने तीनों को हमलावर होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें