फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम आवास परिसर में मिला सफाई कर्मी के बेटे का शव

Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
विज्ञापन
dead - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सफाई कर्मी पिता के स्थान पर सफाई करने गया था भोला
विज्ञापन

घास काटते वक्त संदिग्ध मौत, सांप के काटने का अंदेशा, आज होगा पोस्टमार्टम 
एसडीएम बिसौली के आवास परिसर में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में नगर पालिका के सफाई कर्मी के बेटे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई गई है कि घास काटते वक्त उसे सांप ने काट लिया होगा। परिवार वाले इलाज के लिए उसे सहसवान भी ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बची। शनिवार का शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत की वजह साफ हो जाएगी। वहीं, मृतक के पिता हरिओम की ड्यूटी पालिका का कर्मचारी होने के बावजूद एसडीएम आवास पर लगाए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। हरीओम की ओर से थाने में तहरीर देकर पालिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
बिसौली कस्बे के मोहल्ला शीशमहल निवासी हरीओम नगर पालिका में ठेके का सफाई कर्मचारी है। उसकी ड्यूटी एसडीएम बिसौली के आवास परिसर में है। शनिवार को हरीओम काम पर नहीं जा सका। ऐसे में, उसने अपने 19 वर्षीय बेटे भोला को एसडीएम आवास परिसर में घास काटने और सफाई करने के लिए भेज दिया। यहां संदिग्ध हालात में भोला की मौत हो गई। सफाई कर्मचारी के बेटे का शव एसडीएम आवास में मिलने की सूचना पर कई सफाई कर्मचारी मौके पर जमा हो गए। परिवार वालों को शक था कि भोला को सांप ने काटा है। ऐसे में वह उसे सहसवान इलाज के लिए ले गए, उससे पहले ही भोला की मौत हो चुकी थी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बिसौली आरडी राम का तबादला होने के बाद बिसौली का चार्ज एसडीएम मोहम्मद उवैश ने संभाला है। हालांकि, एसडीएम आरडी राम ने अभी आवास खाली नहीं किया है। यहां उनका ही सामान रखा हुआ है। नए एसडीएम मोहम्मद उवैश फिलहाल गेस्ट हाउस में रह रहे हैं। पूरे मामले में उन्होंने भी जानकारी ली है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत की वजह साफ हो जाएगी। वहीं, मृतक के पिता हरीओम की ओर से नगर पालिका के खिलाफ तहरीर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें