सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी की कोर्ट में एक व्यक्ति ने बिसौली थाने के एसओ कश्मीर सिंह के खिलाफ जान से मारने व गाली गलौज देने का परिवाद दायर किया है। इसमें कोर्ट ने थाने से पांच फरवरी को आख्या तलब की है।
गांव मोहम्मदपुर मई निवासी मुनीश कुमार पुत्र रामस्वरूप ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें कहा गया है कि उसको छह जनवरी 16 को कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारापीटा जिसकी शिकायत एसएसपी से की। उसकी शिकायत पर रिपोर्ट लिखने के आदेश कर दिए गए और उसका डाक्टरी मुआयना भी कराया गया। दो दिन बाद वह थाना बिसौैली गया तो एसओ कश्मीर सिंह ने उसको पूरे दिन बैठाए रखा फिर अगले दिन आने को कहकर टरका दिया। वह नौ जनवरी को फिर थाने गया। अपनी रिपोर्ट की नकल मांगी। इसी पर एसओ भड़क गए और गालियां देने लगे। कहा कि वह बहुत नेता बनता है। उसे किसी मुकदमेें में फंसा दूंगा, तब वह वहां से चला आया। उसने उच्चाधिकारियों,राष्ट्रीय मानवाधिकार और अनुसूचित जनजाति आयोग को भी प्रार्थना पत्र देने के बाद कोर्ट की शरण ली है।