फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रही किशोरी से रेप

Wed, 17 Jun 2015 11:34 PM IST
उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोते वक्त पड़ोसी युवक ने किशोरी को दबोच लिया। उसे गन प्वाइंट पर लेकर रेप किया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात की है। एक ग्रामीण की 16 वर्षीय बेटी छत पर सो रही थी। पिछवाड़े  से छत पर चढ़े युवक ने उसे दबोच लिया। चीखने से पहले ही युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। रेप के बाद आरोपी छत से कूद कर भाग गया। उसके भागने के बाद किशोरी ने  अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी।
बुधवार तड़के पीड़ित लड़की के साथ कोतवाली पहुंचे उसके पिता ने घटना की जानकारी दी। बताया कि वह पहले भी किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कर चुका था। पुलिस ने पीड़िता के  पिता की तहरीर पर शहनूर पुत्र अल्लानूर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कछला चौकी इंचार्ज मानपाल  सिंह ने आरोपी की तलाश में दबिश  भी दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। इधर, पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल कराने के लिए बदायूं भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें