दिल्ली और अलीगढ़ में रखा, आरोपियों में दो सगे भाई
आरोप लगाने वाली युवती को मेडिकल के लिए भेजा
कस्बे के एक मोहल्ले की युवती ने दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि छह महीने तक उसे दिल्ली और अलीगढ़ में रखा गया। वहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।
सहसवान के एक मोहल्ले की युवती का आरोप है कि पड़ोस के जरीफ अहमद, मुनीस अहमद पुत्र रईश अहमद, रहील अहमद पुत्र अजहर अली, वाजिद अली पुत्र साबिर और इक्तेदार खां छह महीने पहले उसे दिल्ली ले गए थे। पांच लोगों ने उसे दिल्ली और अलीगढ़ में रखा। उसके साथ कई बार इन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह गत दिनों किसी तरह से सहसवान आई। पूरी बात परिवार वालों को बताई।
गुरुवार को युवती परिवार वालों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जरीफ अहमद, मुनीस अहमद, रहील अहमद, वाजिद और इक्तेदार खां के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
----
पहले से शादीशुदा थी युवती, दिल्ली में फिर निकाह किया
सहसवान। दुष्कर्म के इस मामले में कई पेच हैं। युवती के आरोप भी शक के घेरे में हैं। गौर करने वाली बात यह है कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती काफी पहले शहवाजपुर मोहल्ले के एक युवक से निकाह कर चुकी थी। बाद में यह जरीफ अहमद के साथ चली गई। दिल्ली में जरीफ अहमद के साथ निकाह किया। कुछ दिन उसके साथ रहने के बाद फिर से अपने पुराने पति के साथ चली गई। बाद में फिर से जरीफ अहमद के पास लौटी, तो उसने युवती को अपने पास रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती अपने मामा के साथ रहने लगी। अब उसने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
----
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि एक आरोपी के साथ युवती ने दिल्ली में निकाह किया था। इससे पहले भी युवती की शादी हो चुकी है। इस बारे में उसे पता लगा कि उसने युवती को अपने पास रखने से इंकार कर दिया। इसी को लेकर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवेचना में सच सामने आ जाएगा।
-केके सरोज, सीओ सहसवान