घर
के बाहर खेलते वक्त दो सगी
बहनें सरेशाम लापता हो गईं।
घरवालों ने एक महिला की शह पर
उन्हें बहला-फुसलाकर
ले जाने का आरोप लगाते हुए
कोतवाली पहुंच कर शिकायत की
लेकिन पुलिस ने अभी तक गुमशुदगी
की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
लापता बहनों में एक भदवार
गर्ल्स कॉलेज की छात्रा है।
गुमशुदगी
का मामला गुरुवार शाम का है।
नगर में रामलीला मैदान के समीप
इलाके के निवासी पप्पू कश्यप
की 12
साल की
बेटी पिंकी और उसकी दो वर्षीय
छोटी बहन मोहिनी घर के बाहर
थीं। खेलते समय ही दोनों लापता
हो गईं। घर नहीं लौटने पर पिता
पप्पू समेत घरवालों ने दोनों
को आसपास इलाके में तलाश भी
किया लेकिन पता नहीं लगा। देर
शाम पप्पू के सेलफोन पर एक
नंबर से कॉल आई तो पिंकी ने
किसी के चंगुल में होने की
कहकर मदद की गुहार लगाई। पप्पू
और उसके घरवाले रात में कोतवाली
पहुंच गए। पिंकी भदवार कॉलेज
में कक्षा आठ की छात्रा है।
दूसरे
दिन भी कार्रवाई नहीं होने
से गुस्साए घरवालों के साथ
मोहल्ले के लोग कोतवाल रामसूरत
यादव से मिले। पप्पू ने पड़ोसी
मोहल्ले की एक महिला की भूमिका
पर सवाल उठाते हुए पुलिस को
उसका नाम भी बता दिया। कोतवाल
ने उस नंबर पर कॉल की,
जिससे
पप्पू के नंबर पर कॉल आई लेकिन
कोतवाल की कॉल रिसीव नहीं की
गई। लापता बहनों के पिता ने
बताया कि पुलिस ने अभी तक
सर्विलांस की मदद नहीं ली है।
कोतवाली पहुंचे लोगों में
कॉलेज की छात्राएं भी शामिल
थीं। उन्होंने भी पिंकी को
बरामद कराने की गुहार लगाई
है।
संदिग्ध
महिला के परिवार की एक सदस्य
से पूछताछ
लापता
छात्रा समेत उसकी छोटी बहन
के मामले में पुलिस किसी
निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
घरवालों को अनहोनी की आशंका
सता रही है। कोतवाल ने बताया
कि पिंकी समेत मोहिनी के पिता
की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी
गई है। सच्चाई का पता लगाने
के लिए दरोगा अशोक कुमार को
जांच सौंपी गई है। संदिग्ध
महिला के परिवार की एक सदस्य
को हिरासत में ले लिया गया है।