फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या 

Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
दातागंज कोतवाली के गांव कमां का मामला, आरोपी फरार
विज्ञापन

बेटी ने पुलिस को दी सूचना, मुजफ्फरनगर का रहने वाला है पति
 कोतवाली क्षेत्र के गांव कमां में रविवार को एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। यह पूरा परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। कुछ समय पहले ही कमां गांव के पास जंगल में झाला बनाकर रहने लगा था।
विज्ञापन

हत्या की वारदात रविवार दोपहर हुई। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाला दिलशाद अंसारी करीब नौ महीने पहले अपनी 50 वर्षीय पत्नी शमशाना खातून और बेटी नूरजहां के साथ कमां गांव के पास जंगल में झाला बनाकर रहने लगा था। रविवार दोपहर दिलशाद का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दिलशाद ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर फावड़े से प्रहार कर दिया। फावड़ा उसके गले पर लगा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। नूरजहां ने इस बारे में सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नूरजहां की तहरीर पर पुलिस ने दिलशाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी फरार है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें