फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की गला रेतकर हत्या, लाश जंगल में फेंकी

Wed, 28 Oct 2015 12:07 AM IST
वजीरगंज(बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 युवती की गला रेतकर हत्या कर लाश वजीरगंज थाने के गांव बेहटरा के जंगल में एक यूकेलिप्टिस के बाग में फेंक दी गई। पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया है। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। मृतका की उम्र करीब 23 साल है। वह संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाली लग रही है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह विवाहिता है या अविवाहित।
मंगलवार दोपहर पुलिस को थाना क्षेत्र के गांव बेहटरा के जंगल में एक यूकेलिप्टिस के बाग में युवती की अज्ञात लाश पड़ी होने की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। सैकड़ों लोग भी वहां जमा हो गए। युवकी लाल रंग का सूट, सफेद स्वेटर, सफेद जूते और हरे रंग के मोजे पहने है। गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया है। लाश के पास पुलिस को तेजाब की एक बोलत और चाकू मिला है। मृतका के शरीर पर जो पकड़े और अंडर गारमेंट्स हैं वे ब्रांडेड कंपनी के हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह किसी संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

-----
बिसौली सर्किल में अज्ञात शव बने पहेली
पिछले दिनों मिलीं दो लाशों की शिनाख्त नहीं
एक महिला की हुई थी गैंग रेप के बाद हत्या
बदायूं। बिसौली सर्किल में मिल रहे अज्ञात शव पुलिस के लिए पहेली बन गए हैं। पुलिस इस पहेली को सुलझा नहीं पा रही है। इलाके में आए दिन महिलाओं की लाशें मिल रही हैं। घटनाओं का वर्क आउट तो दूर शवों की शिनाख्त भी नहीं हो पा रही। ताजा मामला वजीरगंज थाने के गांव बेहटरा जंगल में युवती की लाश मिलने का है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव आसफपुर में रेलवे आउटर के पास 28 जुलाई को एक महिला की लाश मिली थी। लाश के पास ही एक चाकू और सूजा मिला था। महिला की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या की गई थी। लाश के पास शराब की खाली बोलत और दो गिलास भी मिले थे। इस मामले को पुलिस नहीं सुलझा सकी उससे पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव मन्नूनगर में एक ईख के खेत में तीन अगस्त को अज्ञात महिला की लाश मिली। उसकी उम्र करीब 24 साल थी। महिला नग्न अवस्था में थी। उसके हाथ-पैर गन्ने के तनों से बंधे हुए थे। पोस्टमार्टम में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। यह दोनों मामले अब तक पहेली बने हुए हैं।
महिलाओं की अज्ञात लाशें मिलने के पुराने दोनों मामले अब तक नहीं सुलझ सके हैं। इससे पहले बिसौली सर्किल के वजीरगंज थाने के गांव बेहटरा के जंगल में युवती की लाश मिलने से पुलिस पशोपेश में पड़ गई है। इस लाश की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

----
वजीरगंज थाने के गांव बेहटरा के जंगल में मिली युवती की लाश की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पिछले महीनों महिलाओं की जो लाशें मिली थीं उसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। अज्ञात लाशों की पहेली को जल्द सुलझा लिया जाएगा।-मुन्ना लाल, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें