फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साधुओं समेत  आठ लोग घायल, तीन गंभीर

Wed, 16 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाइवे पर सोमवार रात हुईं दो दुर्घटनाएं 
बरेली-मथुरा हाइवे पर सोमवार रात बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे ट्रक खाई में पलट गया। इसके बाद गन्ना लदी ट्रॉली और रोडवेज बस में भिडंत हो गई। दोनों हादसों में साधुओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में बोलेरो के ड्राइवर समेत तीन साधुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र में पहला हादसा सोमवार रात करीब साढे ग्यारह बजे दहेमू पुलिया के नजदीक हुआ। कासगंज की ओर से आ रही बोलेरो को सामने से सरसों लदे ट्रक ने चपेट में ले लिया। बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। बोलेरो सवार साधुओं में रामपुर जिले के मिलक निवासी 60 वर्षीय लीलाधर गोस्वामी, उसका बेटा 34 वर्षीय गुड्डू गोस्वामी, पीलीभीत जिले के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चौसर निवासी हरीशंकर गोस्वामी (40), बरेली के बिसारतगंज निवासी 30 वर्षीय सोनू गोस्वामी और बोलेरो चालक कानपुर निवासी मनोज कुमार (35) घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दरोगा एके सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने बोलेरो की खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सबसे ज्यादा मशक्कत ड्राइवर मनोज को बाहर निकालने में हुई। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस लौटकर कोतवाली पहुंचती उससे पहले ही आगरा डिपो की रोडबेज बस हाइवे पर ही गांव पीरनगर के पास गन्ना लदी ट्रॉली से भिड़ गई। बस में आगे की सीटों पर बैठे यात्रियों में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी शिवदत्त (24) पुत्र बलराज, उत्तराखंड में खटीमा निवासी राजेंद्र (27) पुत्र गेंदनलाल समेत महिला घायल हो गई।  रोडवेज सवार घायलों को भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एक घंटा तक आवागमन प्रभावित
उझानी। ट्रक और साधुओं की बोलेरो की टक्कर के दौरान कछला की ओर से एक ट्रक मौके पर आते ही फंस गया। वह अचानक ही बंद हो गया। एक ओर बोलेरो पड़ी थी तो दूसरी तरफ ट्रक की वजह से वाहनों के लिए निकलने को जगह नहीं बची। करीब एक घंटा तक मशक्कत के बाद पुलिस ने बोलेरो को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें