फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में घूम रहे हत्यारोपी पिता-पुत्र!

Tue, 26 May 2015 07:36 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बक्सा व्यापारी के हत्यारोपी पिता-पुत्र शहर में घूम रहे हैं। इनको शहर के टिकटगंज इलाके में देखे जाने की चर्चा है। 18 दिन से पुलिस इनकी तलाश कर रही है। हवा में हो रही कोशिश के चलते दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही। आरोपियों के शहर में देखे जाने की बात पर सीओ सिटी आरएस धामा ने कहा है कि पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों और मिलने वालों को ट्रेस करेगी।
विज्ञापन

एक मई को शहर में बक्सा व्यापारी सुभाष शर्मा की सरेबाजार गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। व्यापारी के परिवार वालों ने देश दीपक बजाज, उसके पुत्र शशांक बजाज, रिश्तेदार हरीश बजाज को नामजद किया था। पुलिस ने हरीश बजाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुता-पुत्र अब भी फरार हैं। दोनों पर इनाम घोषित किया गया है। इनके पोस्टर भी शहर में चस्पा किए गए हैं। देश दीपक बजाज इससे पहले दिसंबर 2013 में सुभाष गुप्ता के पुत्र अमर दीप पर कातिलाना हमला कर चुका है। तीन अन्य मामलों में भी यह वांछित चल रहा है।
पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में खाक छान रही है, जबकि दोनों को शहर में देखे जाने की चर्चा है। शशांक बजाज को शहर के टिकटगंज इलाके में देखा गया है। यह यहां किससे मिलने आया? यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन आसपास के इलाके में इसकी कुछ रिश्तेदारियां बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रही है। अगर इनमें से किसी को शहर में देखा गया है तो यह गंभीर बात है। इलाके में आरोपियों के रिश्तेदारों और मिलने वालों को ट्रेस किया जाएगा। -आरएस धामा, सीओ सिटी
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें