फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत, दो घायल

Fri, 12 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ दहगवां।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-बदायूं-मेरठ हाईवे पर हादसे के बाद बने जाम के हालात            
विज्ञापन

-बाइक सवार को बचाने की कोशिश के हुआ हादसा            
बदायूं-मेरठ हाईवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। गनीमत यह रही कि जबरदस्त हादसे में किसी की जान नहीं गई। हादसे में पिकअप वाहन के परखचे उड़ गए। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।             
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के कस्बा दहगवां निवासी महेश पुत्र पूरन पिकअप चलाता है। सहसवान कोतवाली के गांव अल्हैदादपुर निवासी इस्लाम पुत्र नब्बे नदरोली स्थित अपनी रिश्तेदारी में महेश के पिकअप से कुछ सामान पहुंचाने जा रहा था। रास्ते में जरीफनगर-दहगवां के बीच सामने से आ रही रोडवेज बस और पिकअप वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जबरदस्त भिड़ंत में पिकअप वाहन के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। हादसे में महेश और इस्लाम घायल हो गए। दोनों को किसी तरह से पिकअप से निकाला गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाने के बाद यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।         
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें