फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में  दो लोगों की मौत

Tue, 11 Oct 2016 11:19 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मृतक शाहजहांपुर जिले के थे निवासी, बेलाडांडी के पास सोमवार रात हुआ हादसा
 शाहजहांपुर के दो लोगों की दातागंज में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार रात दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बेलाडांडी के पास हुआ। परिवार वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना कटरा के गांव रघवापुर निवासी बिजेंद्र (20) पुत्र श्याम लाल और रामऔतार (45) पुत्र जगन्नाथ सोमवार रात बाइक से बदायूं की ओर जा रहे थे। दातागंज के बेलाडांडी रोड पर उनकी बाइक नगरा नाला के पास पुलिया से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। रात में ही पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से बरेली भेजा। वहां उनकी मौत हो गई। परिवार वालों की ओर से दातागंज कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। दोनों शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वाले शव अपने साथ ले गए। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी है। दोनों लोगों की बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई है। मरने वालों के परिवार वालों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें