कलक्ट्रे के पास स्थित चित्रांश नगर कॉलोनी में चोरों ने सोमवार रात
रिटायर्ड पुलिसकर्मी हरीओम माथुर के घर से नगदी और सामान समेत करीब एक लाख
रुपये का माल लूट लिया गया। घटना के दौरान बदमाशों ने गृहस्वामी को एक कमरे में
बंद कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
चित्रांश नगर निवासी हरीओम माथुर रिटायर्ड पुलिस कर्मी हैं। सोमवार रात वह घर के एक कमरे में सो रहे थे। रात में दीवार फांद कर चोर उनके घर में घुस आए। चोरों ने हरीओम माथुर को कमरे में बंद करने के बाद घर खंगाल लिया। सुबह होने पर माथुर ने खुद को कमरे में बंद पाया। मोहल्ले के लोगों ने अपना दरवाजा खुलवाया। देखा तो घर से नगदी समेत करीब एक लाख रुपये का माल साफ था।