फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 रुपये के विवाद में बटाईदार की जान चली गई

Thu, 27 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इस्लामनगर (बदायूं)।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैक्टर की नीचे आने से मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

इस्लामनगर थाने के गांव भुसाया में मंगलवार रात हुई वारदात
खेत स्वामी और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
गांव भुसाया में 600 रुपये के विवाद में मंगलवार की रात एक बटाईदार की ट्रैक्टर के नीचे आने से जान चली गई। मृतक की पत्नी ने जानबूझकर ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का आरोप लगाया है। मामले में खेत के मालिक और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात के बाद एसडीएम बिसौली आरडी राम, एसपी देहात संजय राय और सीओ बिल्सी एके पांडेय ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया और वारदात के बारे में जानकारी ली। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
गांव भुसाया निवासी हरिद्वारी ने अपना खेत गांव के मुजफ्फर (32) पुत्र अल्लाह महर को बंटाई पर दे रखा था। मुजफ्फर ने खेत में गेहूं पैदा किए थे। मंगलवार रात हरिद्वारी और मुजफ्फर ने गेहूं की निकासी कराई थी। दोनों के घरों तक पहुंचाने के लिए हरिद्वारी ने गेहूं अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में भर लिए। पहले गेहूं मुजफ्फर के घर पर उतारे गए। हरिद्वारी के मुजफ्फर पर 600 रुपये उधार थे। इस पर हरिद्वारी ने मुजफ्फर के घर पर दो बोरा गेहूं कम उतारा। मुजफ्फर ने बंटाई के मुताबिक गेहूं देने की बात कही तो हरिद्वारी ने कहा कि 600 रुपये देना और गेहूं ले जाना। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। हरिद्वारी के बेटे वीरेंद्र, जितेंद्र, तेजेंद्र भी मौके पर आ गए। आरोप है कि हरिद्वारी और उसके पुत्रों ने मुजफ्फर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद चारों लोग मय ट्रैक्टर ट्रॉली वहां से भाग गए। खबर मिलने पर एसओ राजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। मामला दो वर्गों का होने की वजह से गांव में भी तनाव का माहौल बन गया। मुजफ्फर की पत्नी समीना की तहरीर पर पुलिस ने हरिद्वारी, वीरेंद्र, जितेंद्र और तेजेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद था। पड़ताल की जा रही है। सच्चाई सामने आ जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें