फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईघरों में तैयार हो रही कच्ची शराब

Sun, 20 Mar 2016 12:26 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुबह से देर रात तक लगीं रहतीं महिलाएं
क्षेत्र के दर्जनों गांव हैं इस धंधे में बदनाम
 समय के साथ कच्ची शराब बनाने की जगह भी बदल गई हैं। अब जितनी  भटिट्यां जंगल में धधकती हैं, उनसे कहीं ज्यादा घरों के अंदर रसोईघरों में  चल रही हैं। इस काले धंधे में महिलाएं उतर आई हैं। तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में इन दिनों कच्ची शराब तैयार करने का धंधा जोरों पर चल रहा है। 
दातागंज तहसील क्षेत्र के पापड़, गनगोला, कोली, गढ़ा, भुल्लापुर,धींवरपुरा,  गौटियां, फिरोजपुर, बसेला, गौटियां, माली नगला, जगुआसेई, कमालपुर,चंगासी,  बराही, बौरा, रोहरी, मररही, सैंजनी, भगौतीपुर, कलक्टर नगला, असफपुर, कैमी,  पिपला और घड़ा कंचनपुर आदि गांवों में लंबे समय से कच्ची शराब बनाने  और बेचने का धंधा चल रहा है।अमूमन शराब की लहन और भट्ठ्यिां जंगल में  तालाब अथवा नदी के किनारे चलतीं हैं। समय-समय पर आबकारी और पुलिस वालों के  अलावा शराब ठेकेदार के गुर्गे छापे मारकर लहन और भट्टी नष्ट कर देते हैं।  इस नुकसान से बचने को शराब बनाने वालों ने अब अपना पैटर्न बदल दिया है। अब  घरों के अंदर महिलाएं शराब बना रहीं हैं। पिछले दिनों आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर दो महिलाओं को पकड़ा भी था। 
विज्ञापन

-----
इससे करते हैं तैयार
दातागंज।  शीरा अथवा गुड़ के घोल  में यूरिया खाद, वाशिंग पाउडर और सोड़ा आदि मिलाकर तीन-चार  घंटे में ही लहन तैयार किया जाता है। कच्ची की कड़वाहट और रंग बढ़िया बनाने के लिए चीनी को जलाकर उसे बारीक  पीसकर पाउडर बना ले हैं। यही पाउडर शराब में मिला देेते हैं। शराब को अधिक नशीला  बनाने को नींद की गोलियां भी डाली जाती हैं। 
------
होली पर बढ़ी डिमांड
दातागंज।  होली के अवसर पर कच्ची शराब की डिमांड़ बढ़ जाती है। कच्ची के  कारोबारी होली के लिए स्टाक एकत्र कर रहे हैं। कच्ची शराब की तीन सौ ग्राम की थैली 20 रुपये में बिक रही है। 
विज्ञापन

------
कच्ची शराब के धंधे से जुड़ी महिलाओं को पकड़ने के  लिए महिला पुलिस छापा मारती है। हाल में ही दो महिलाओं को शराब बनाते समय  पकड़ा गया है। मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। होली के मद्देनजर 15  से 25 मार्च तक अवैध शराब पकड़ने को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
-अनुपम  सिंह,आबकारी निरीक्षक, दातागंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें