फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली अभियंताओं का प्रदर्शन, नारेबाजी की 

Sun, 20 Mar 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने मांगों को लेकर मुख्यअभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर के अधिशासी  अभियंता विद्युत अरुण कुमार श्रीवास्तव पर जान लेवा हमला करने वाले विभाग के पांच अवर अभियंताओं के विरुद्ध विभागीय और प्रशासनिक कार्रवाई न करने के विरोध में शनिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर अधिशासी अभियंताओं और सहायक अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार धरना प्रदर्शन किया। कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद विभाग और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके लिए अभियंताओं ने गोरखपुर के मुख्य अभियंता डीके सिंह को जिम्मेदार बताया। चेतावनी दी कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 21 मार्च को निर्णायक लड़ाई का एलान किया जाएगा। कार्य बहिष्कार 20, 21 को भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के नाम दिए गए ज्ञापन में घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि पांच मार्च को गोरखपुर के एक्सईएन अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ विभाग के कुछ अवर अभियंताओं ने मारपीट की। उन पर जानलेवा हमला किया। इस मामले में पांच जेई के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई। मगर आज तक न तो दोषी अवर अभियंताओं के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई और न प्रशासन ने कोई एक्शन लिया। इससे राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ से जुड़े सभी अभियंताओं में नाराजगी है। 

उन्होंने कहा कि अगर 21 मार्च तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश में कंपनी मुख्यालय, क्षेत्रीय परियोजना मुख्यालयों और जिला मुख्यालयों पर विरोध स्वरूप सभाएं की जाएंगी और इसी दिन निर्णायक लड़ाई की घोषणा होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रितेश कुमार कौशल और संचालन अमित कुमार ने किया। इस मौके पर अभियंताओं की ओर से अपन ी मांगें जोरदार ढंग से उठाई गईं।
विज्ञापन


इस मौके पर एक्सईएन जीएन मिश्र, बीएल सिंह, अमर सिंह, एके सिंह, वीके मिश्र, एके चौधरी, एई दीपक सिंह, मोहित कुमार, शिवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार यादव, अजय मौर्य, परवेज अख्तर, अरविंद सिंह, प्रवीन कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें