फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसाझाग में दलित किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 06 Jan 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी का शुक्रवार को मेडिकल मुआयना कराया जाएगा।
विज्ञापन

मूसाझाग थाने के एक गांव के व्यक्ति का घेर उसके घर से कुछ दूरी पर है। रास्ते में खेत भी हैं। इस व्यक्ति की 15 साल की बेटी गुरुवार शाम घर से घेर में पशुओं के लिए चारा डालने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में ही उसे गांव के विनोद पुत्र रामवीर ने दबोच लिया। किशोरी को सरसों के खेत में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने इस बारे में अपनी मां को बताया। परिवार के लोग हतप्रभ रह गए। आरोपी भी दलित बिरादरी का है। शाम को किशोरी को लेकर उसका पिता थाने पहुंचा। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विनोद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी के 161 के बयान दर्ज किए गए हैं। 
एसओ एपी सिंह ने बताया कि पीड़िता का शुक्रवार को मेडिकल मुआयना कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी सही उम्र के बारे में पता लग सकेगा। इसके बाद किशोरी के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में पड़ताल चल रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कई चीजें साफ हो जाएंगी।-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें