कटरा
सआदतगंज कांड मामले की चार्जशीट
में कुछ देरी हो सकती है।
हालांकि अब तक माना जा रहा था
कि मामले में चार्जशीट सोमवार
को दाखिल हो सकती है। इसके लिए
जांच एजेंसी ने सभी तैयारियां
भी पूरी कर ली थीं। सीबीआई की
एक टीम भी दो दिन पहले बदायूं
पहुंच गई थी।
चार्जशीट से पहले
जांच एजेंसी के कुछ बड़े
अधिकारियों को रविवार के लिए
बदायूं पहुंचना था लेकिन यह
अधिकारी यहां नहीं पहुंच सके।
माना जा रहा है कि चार्जशीट
में कुछ देरी हो सकती है।
हालांकि जांच एजेंसी होमवर्क
में जुटी हुई है।