फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से रेप की कोशिश, धरा गया

Mon, 26 Oct 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला ग्राउंड के पास मैजिक वाहनों का स्टैंड है। सोमवार रात किशोरी रामलीला देखकर लौट रही थी, तभी युवक ने उसे जबरिया मैजिक वाहन में खींच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। उसके कपड़े उतारने लगा। पहले तो किशोरी से विरोध किया फिर शोर मचाने लगी, जिसे सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्हें खींचकर किशोरी को मैजिक से अलग किया। इस पर नशे में धुत युवक ने कहा कि यह मेरी रिश्तेदार है। इतने में कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस की पूछताछ में भी आरोपी ने खुद को किशोरी का मामा बताया। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी। किशोरी के बताए पते पर पड़ताल करवाई गई। इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पड़ताल की जा रही है कि क्या किशोरी और आरोपी रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन


लापता किशोरों का अब तक सुराग नहीं
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी नक्षत्रपाल का 15 वर्षीय पुत्र अनमोल और अभिलाख का 16 वर्षीय पुत्र नीतू 17 अक्तूबर को राम बारात देखने बदायूं आए थे। इसके बाद दोनों किशोर घर नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी इनका पता नहीं लगा। परिवार वालों ने मूसाझाग थाने में तहरीर दी है। पुलिस किशोरों के लापता होने को संदिग्ध मान रही है। बताते हैं कि एक किशोर का फोन भी चालू है लेकिन वह अपने परिवार वालों से बात नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें