फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाला दूसरा आरोपी भी दबोचा

Thu, 19 Feb 2015 12:10 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी बनवारी सिंह यादव से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। दोनों आरोपी आपस में साढ़ू हैं। एक हत्या के मामले में दोनों आरोपी हैं। दोनों पकड़े गए आरोपियों ने उस हत्या मामले के वादी को फंसाने के लिए पूर्व मंत्री के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

एमएलसी बनवारी सिंह यादव के मोबाइल पर 15 फरवरी की शाम छह एसएमएस भेजे गए थे। एसएमएस करने वाले ने पांच करोड़ रुपये लाल कपड़े में बांध कर एटा के मिरहची चौराहे पर भेजने को कहा था। धमकी दी थी कि अगर रुपये नहीं पहुंचाए तो 19 फरवरी को उनकी और उनके विधायक बेटे आशीष यादव की हत्या कर दी जाएगी।
16 फरवरी की रात एमएलसी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी सौमित्र यादव ने एसओजी को खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी थी। मोबाइल सर्विलांस के जरिए एसओजी ने धर्मपाल को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था। बुधवार को धर्मपाल के साढू़ कादरचौक के गांव निधानपुरा निवासी गौरीशंकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

 
दरअसल, गौरीशंकर ने अपने साढ़ू धर्मपाल के साथ मिलकर अपने भांजे सत्यवीर की हत्या कर दी थी। इस मामले में गौरीशंकर का पिता ओमपाल वादी है। दोनों ने ओमपाल को फंसाने के लिए ही यह साजिश की थी।


...तो इसलिए बताया एटा का मिरहची चौराहा
बदायूं। रंगदारी मांगने का आरोपी गौरीशंकर ने अपने भांजे सत्यवीर की हत्या साढ़ू धर्मपाल के साथ मिलकर की थी। इस मामले में गौरीशंकर का पिता ओमपाल वादी है। चूंकि ओमपाल के दो अन्य बेटों रतनलाल और राजाराम की ससुराल मिरहची में है। इसलिए दोनों आरोपियों ने ओमपाल को फंसाने के लिए बनवारी सिंह को एसएमएस भेजकर पांच करोड़ रुपये मिरहची पहुंचाने को कहा था। ओमपाल का मोबाइल नंबर भी बनवारी सिंह को एसएमएस में भेजा था। पैसा पहुंचाने के बाद उसी नंबर पर फोन करने को भी कहा था। ताकि सारा शक ओमपाल पर जाए।


यह शरारतियों का काम: बनवारी
बदायूं। सपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने लखनऊ से फोन पर बताया कि यह शरारती तत्वों का काम था। उन्होंने माना कि इस तरह का एसएमएस आने के बाद वह भी भयभीत हो गए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस अपना काम कर रही है। जो भी आरोपी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें