फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगे हाथ पकड़ा ऑटोलिफ्टर, जमकर धुनाई

Thu, 05 Nov 2015 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल से बाइक चोरी करके भाग रहा था
विज्ञापन


गुरुवार ठेकेदार जमील अहमद दवा लेने जिला अस्पताल आए थे। उन्होंने अपनी बाइक ओपीडी के बाहर खड़ी कर दी। कुछ देर के बाद ओपीडी के बाहर से झांक कर देखा तो एक युवक उनकी बाइक ले जा रहा था। जमील अहमद ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बाइक ले जा रहे युवक को दबोच लिया। उसने भागने की कोशिश भी की। पकड़ने के बाद पब्लिक ने इसकी जमकर धुनाई की। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने खबर पुलिस को दे दी। फोर्स के साथ इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने ऑटोलिफ्टर को पब्लिक के चुंगल से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उससे कोतवाली में पूछताछ की गई। देर रात तक उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद कर ली थीं। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बड़े वाहन चोर गिरोह का खुलासा जल्द हो सकता है।
विज्ञापन

-----
ऐसी चाबी कि खुल जाए हर ताला
बदायूं। पकड़े गए ऑटोलिफ्टर के पास से पुलिस को एक तिकोनी चाबी मिली है। यह ऐसी चाबी है जो किसी भी बाइक का ताला आसानी से खोल देती है। इस चाबी को पुलिस ने कई बाइकों को आजमाया। इनके ताले भी आसानी से खुल गए। इससे साफ हो गया है कि पकड़ा गया युवक बड़े ऑटोलिफ्टर गैंग का सदस्य है।
विज्ञापन

वर्जन-
पकड़े गए ऑटो लिफ्टर की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद हो चुकी हैं। उसने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। इनमें दो शहर के ही रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी को छापामारी की जा रही है। जल्द बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हो जाएगा।-मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें