फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी पर बयान बदलने का दवाब

Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
असलहों के बल पर अगवा करने का मामला, डराने-धमकाने का आरोप
विज्ञापन

घर में घुसकर दलित किशोरी को असलहों के बल पर अगवा करने वाले आरोपियों से जुड़े लोगों पर बयान बदलने के लिए दवाब बनाए जाने का आरोप लगा है। किशोरी के परिवार वालों का कहना है कि शनिवार को दवाब बनाने के लिए कुछ लोग महिला थाने में घुस आए। यहां किशोरी को हड़काया। दलित किशोरी के परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। 
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा कस्बे के एक मोहल्ले में गुरुवार तड़के चार बजे कस्बे के ही नन्हे, अयूब और कयूम दलित किशोरी के घर में घुस गए थे। किशोरी अपनी मां के साथ अकेली थी। दबंग उसको यहां से उठा कर ले गए। मां ने विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। इससे कस्बे में तनाव के हालात बन गए थे। बाद में थाने पर धरना-प्रदर्शन भी किया गया। आखिर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दलित किशोरी को शुक्रवार के लिए बरामद कर लिया। मुख्य आरोपी नन्हे को भी गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को दलित किशोरी महिला थाने में थी। आरोप है कि आरोपियों से जुड़े कुछ लोग महिला थाने पहुंचे। यह लोग थाने के अंदर घुस गए और दलित किशोरी को हड़काया। उस पर अपने पक्ष में बयान देने का भी दबाव बनाया। थाने में घुसकर दलित किशोरी को धमकाने की खबर मिलने पर हिंदूवादी नेता विपिन चौहान आदि यहां पहुंच गए। इससे यहां हंगामे के हालात बन गए। वहीं, महिला थाने की एसओ लक्ष्मी का कहना है कि किशोरी पर दबाव बनाने की बात गलत है। दलित किशोरी अभिरक्षा में है। उसकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें