विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने शनिवार को अभियान चलाकर नौ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इनके खिलाफ अलापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान 8.60 लाख रुपये की वसूली भी की गई।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के निर्देशन में शनिवार को अलापुर थाने के सखानूं में अभियान चलाया गया। यहां ऐसे नौ लोग पकड़े गए जिनके कनेक्शन बकाया में काटे जा चुके थे। इसके बावजूद यह चोरी से बिजली चला रहे थे। बकाया अदा न करने वाले 26 लोगों के कनेक्शन भी काटे गए। 92 नए कनेक्शन जारी किए गए। अब सोमवार को अभियान चलाया जाएगा।