फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अभियान चलाकर बैंकों में की चेकिंग

Thu, 04 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
bank - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संदिग्धों की तलाशी, प्रमुख स्थानों पर भी गश्त की      
विज्ञापन

एसएसपी चंद्र प्रकाश के निर्देश पर कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस ने शहर में बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों की भी तलाशी ली गई। बैंकों में सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसी कैमरों को भी देखा गया कि वे काम कर रहे हैं या नहीं। दिन में बैंकों के चेकिंग के बाद पुलिस ने रात को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया।      
विज्ञापन

एसएसपी चंद्र प्रकाश ने सभी थानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बैंकों के पास होने वाली छिनैती और ठगी की घटनाओं पर रोक लगाने को कहा है। इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव शर्मा ने फोर्स के साथ अपने-अपने इलाकों में बैंकों में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों की तलाशी ली। शाम को पुलिस ने शहर में लावेला चौक, रोडवेज, खेड़ा नवादा, बिरुआबाडी मंदिर, नगला मंदिर, गोपी चौक, सराफा बाजार, पुराना बाजार, इंदिरा चौक, माल गोदाम रोड आदि स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग के साथ शोहदों की भी धरपकड़ की गई। जिले में अन्य थानों की पुलिस ने भी अपने-अपने इलाकों में अभियान चलाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें