बरेली में तैनात सिपाही उग्रवीर सिंह को छात्रा को छत से
फेंकने के मामले में बर्खास्त सिपाही गौरव टाइटलर के कमरे में सामान रखना
महंगा पड़ता जा रहा है। उग्रवीर को सोमवार को यहां बुलाकर कोतवाल देवराज
राठी ने उससे पूछताछ की। उग्रवीर ने कातेवाल को बताया कि उसका तबादला होने
की वजह से वह अपना कुछ सामान गौरव के कमरे में छोड़ गया था। कोतवाल के
अनुसार उग्रवीर ने गौरव से किसी तरह की नजदीकी होने से इंकार किया है।
रविवार को बरेली से यहां आई फॉरेंसिक टीम को गौरव के सरकारी क्वार्टर में
उग्रवीर की वर्दी और उसका सामान मिला था।
वहीं दूसरी ओर कोतवाली में
तैनात सिपाही रवि तेवतिया का देर रात पीलीभीत तबादला किए जाने का आदेश आ
गया। तेवतिया को रात में ही रिलीव भी कर दिया गया। तेवतिया की कोतवाली में
दोबारा पोस्टिंग थी। वह पिछले कार्यकाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के
कार्यक्रम के दौरान अपने व्यवहार को लेकर पुलिस की फजीहत का कारण बना था।
कोतवाली का पिछला गेट बंद
उझानी।
छात्रा के पिछले गेट से सिपाही गौरव के क्वार्टर में पहुंचने की जानकारी
अफसरों तक पहुंचने के बाद सीओ सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को कोतवाली के
पिछले गेट पर ताला लगवा दिया। गेट की चाबी अब कोतवाल के पास रहेगी।