फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने फायरिंग कर पुलिस को खदेड़ा

Sat, 26 Sep 2015 11:57 PM IST
कादरचौक।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मनुआनगला-भोजपुर के जंगलों में छिपे बदमाशों की तलाश में पहुंची चौकी पुलिस को बदमाशों ने फायरिंग करके खदेड़ दिया। बाद में थाने से फोर्स बुलाकर इलाके में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

कादरचौक की मोहम्मदगंज पुलिस चौकी को शुक्रवार रात मनुआनगला-भोजपुर के जंगल में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पर  पुलिस बदमाशों की तलाश में निकली। जंगल में पहुंचने पर बदमाशों की ओर से फायरिंग कर दी गई। इससे सिपाहियों को वहां से लौटना पड़ा। बाद में थाने पर खबर दी गई। थाने से और फोर्स पहुंचा। पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश  में कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसओ रुकुमपाल सिंह ने फायरिंग  की बात से इंकार किया है। वह जंगल में बदमाशों के छिपे होने की बात स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें