फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेन किलर का नमूना फेल, दवा कंपनी के खिलाफ मुकदमा

Sat, 01 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा के इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित है फार्मा कंपनी
विज्ञापन

- शहर के मीरा सराय स्थित मेडिकल स्टोर से लिया था नमूना

दर्द निवारक दवा का नमूना फेल होने पर औषधि प्रशासन विभाग ने नोएडा की एक दवा कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दवा का यह नमूना करीब एक महीने पहले मीरा सराय स्थित एक मेडिकल स्टोर से भरा गया था। हालांकि, अलग-अलग कंपनियों की 14 दवाओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी प्रयोगशाला से आनी बाकी है।
औषधि प्रशासन विभाग ने पिछले महीने जिले भर में मेडिकल स्टोर्स पर छापामारी कर दवाओं के नमूने भरे थे। इस दौरान लाइसेंस शर्तों को पूरा न करने वाले तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त किए गए। 17 मेडिकल स्टोर को चेतावनी नोटिस दिए गए थे। अलग-अलग मेडिकल स्टोर्स से 15 दवाइयों के नमूने भी भरे। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। शहर में मीरा सराय स्थित भारती मेडिकल स्टोर से दर्द निवारक दवा (पेन किलर) का एक नमूना भरा गया था। प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में यह नमूना फेल हो गया है। इस दवा का उत्पादन नोएडा के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित जीएस फार्मा इंडस्ट्री ने किया था। नमूना फेल होने के बाद जीएस फार्मा इंडस्ट्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरा सराय स्थित एक मेडिकल से लिया गया पेन किलर का नमूना जांच में फेल हो गया है। इसकी रिपोर्ट प्रयोगशाला से आ गई है। इस दवा का उत्पादन नोएडा की जीएस फार्मा इंडस्ट्री ने किया था। इस दवा कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
- पवन कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें