फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में पार्किंग के  नाम पर अवैध वसूली

Thu, 05 May 2016 12:38 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
वाहनों से वसूली को लेकर लालपुल पर एक को मारी जा चुकी है गोली
 जिला मुख्यालय पर अवैध वसूली का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लालपुल पर अवैध वसूली के नाम पर कई बार फसाद हो चुके हैं और एक व्यक्ति को गोली भी मारी जा चुकी है। वहां अवैध वसूली थम नहीं सकी। अब कलक्ट्रेट में अवैध वसूली का काम शुरू हो गया। बताते हैं कि तमाम फरियादियों से वाहन पार्किंग के नाम पर जगह-जगह अवैध वसूली हो रही है। अवैध वसूली की बात तब सामने आई जब कलक्ट्रेट प्रशासन ने पार्किंग का कोई ठेका न दिए जाने की बात कही। बावजूद यहां बाइक और स्कूटर खड़ा करने मात्र पर 10 से 20 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। 
प्रशासन ने कलक्ट्रेट में कहीं भी किसी को वाहन पार्किंग का ठेका नहीं दिया है लेकिन बाकायदा कुछ लोग कई कार्यालयों के सामने खड़े वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं। इसको लेकर लोगों से विवाद होता रहता है। जो कभी भी बड़ा रूप ले सकता है। 
विज्ञापन

यहां बता दें कि लालपुल पर अवैध वसूली की शिकायतें आती रहीं लेकिन कभी अवैध वसूली के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी वजह से जाम के हालात भी बनते रहे और बसों में यात्रियों को भी जाम में फंसकर काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। यहां बता दें कि लगभग एक महीना होने जा रहा है उस्मान गद्दी को अवैध वसूली करने वालों ने फायरिंग कर दीं। इसके पांच गोलियां लगी थीं। कलक्ट्रेट में अवैध रूप से वसूली हो रही हैं। इसकी शिकायतों की संख्या भी बढ़ रही है, लेकिन अभी तक यहां अवैध वसूली रुक नहीं सकी है। 
------
कलक्ट्रेट के इन कार्यालय के सामने हो रही वसूली
बदायूं। पूर्ति कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय, चकबंदी कार्यालय, श्रम और खाद्य सुरक्षा कार्यालय और सूचना कार्यालय मार्ग के सामने से भी पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली चल रही है। जबकि पूरे कलक्ट्रेट परिसर में कहीं भी पार्किंग के लिए अलग से कोई स्थान नहीं बना है। 
विज्ञापन

------
मौजूदा समय में कलक्ट्रेट में पार्किंग शुल्क जैसी कोई व्यवस्था लागू नहीं है और न ही किसी को ऐसी व्यवस्था को कोई ठेका दिया गया है। कलक्ट्रेट परिसर में अगर कोई ऐसा कर रहा है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
- अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें